Skip to main content

current gk 2022 hindi PDF ।। daily current affairs 2022 hindi PDF

 

current affairs 2022 in hindi PDF

daily current affairs 2022 in hindi PDF



सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स 



हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV



NOTES

DOWNLOAD LINK

REET

DOWNLOAD

REET NOTES

DOWNLOAD

LDC

DOWNLOAD

RAJASTHAN GK

DOWNLOAD

INDIA GK

DOWNLOAD

HINDI VYAKARAN

DOWNLOAD

POLITICAL SCIENCE

DOWNLOAD

राजस्थान अध्ययन BOOKS

DOWNLOAD


BANKING

DOWNLOAD

GK TEST PAPER SET

DOWNLOAD

CURRENT GK

DOWNLOAD


17 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF 


1. रक्षा वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा रडार विकसित किया है जो हिमस्खलन की गतिविधि शुरू होते ही चेतावनी जारी करेगा।

यह रडार किसके द्वारा विकसित किया गया है?

Ans - डीआरडीओ के तहत काम कर रहे हैं डिफेंस जिओइन्फोमेट्रिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट डीजीआरआई के वैज्ञानिकों द्वारा


2. दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा कहां बनाया गया है?

Ans - अमेरिकी उर्जा लैब में 

यह 3200 मेगापिक्सल क्षमता वाला कैमरा है जो कि 24 किलोमीटर दूर स्थित गोल्फ बॉल को कैप्चर कर सकता है। 

मिनी एसयूवी के आकार के इस कैमरे के लेंस का व्यास 5 मीटर है।

वजन करीब 2800 किलो है।


3. भारत के किस महान वैज्ञानिक को मरणोपरांत “अणुव्रत पुरस्कार - 2022 “से सम्मानित किया जाएगा?

Ans - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम 


4. देश के जम्मू -काश्मीर से कितने जिलों में डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का ई-उद्घाटन किया गया ?

Ans - 75 जिलों में


5. गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक कौनसा आयुर्वेद पर्व एवं धन्वंतरी जयंती का सप्ताहिक समारोह का आयोजन किया गया है?

Ans - सातवां


6. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पूर्वोत्तर के विकास के लिए कौनसी योजना को मंजूरी दी?

Ans - प्रधानमंत्री की विकास पहल (PM–DevINE)


7. अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

Ans - 17 अक्टूबर 


पहली बार गरीबी उन्मूलन दिवस पेरिस (फ्रांस) में 1987 में मनाया गया था।  

साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के तौर पर नामित किया। 


8. भारत का पहला सस्पेंशन ब्रिज किस नदी पर बनेगा?

Ans - कृष्णा नदी


9. बीडी मिश्रा को भारत के किस राज्य के राज्यपाल के रुप में अतरिक्त प्रभार दिया गया?

Ans - मेघालय


10. हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला उद्यमियों के लिए  एक स्टार्टअप प्लेटफ़ॉर्म लांच किया है।

इसका नाम क्या है?

Ans - ‘her START’


11. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी पुरस्कार किसे मिला?

Ans - एंजेला मॉर्केल


16 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF 

1. महिला एशिया कप - 2022 किसने जीता है?

Ans - भारत  

● भारत ने 7वीं बार एशिया कप जीता है :-

  • 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022

● फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच

रेणुका सिंह पांच रन देकर 3 विकेट

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

दीप्ति शर्मा : 94 रन बनाए व 13 विकेट


2. पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त कब दी जाएगी ?

Ans - 17 अक्टूबर 2022 को


3. ऊना स्थित सलोह के ट्रिपल आईटी संस्थान में कितने व्यक्तियों को इसरो के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा मेडल प्रदान किया गया ?

Ans - 9 व्यक्तियों को 


4. उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय के किस व्यक्ति को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ?

Ans - प्रोफेसर डी पी सिंह को (लखनऊ विश्वविद्यालय)

● लखनऊ विश्वविद्यालय मैं 45वीं ऑल इंडिया बॉटनी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें प्रोफेसर डी पी सिंह को वनस्पति विज्ञान क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।


5. राजस्थान की शाही सवारी पैलेस ऑन व्हील्स तीन साल बाद शुरू की गई है।

इसका पहला कमर्शियल टूर कहां से कहां तक होगा?

Ans - दिल्ली से राजस्थान 


6. राजस्थान में 1190 मेगावॉट क्षमता की सोलर परियोजना स्थापित करने के लिए……….. एवं…………. के बीच एमओयू हुआ।

Ans - राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम एवं कोल इंडिया लिमिटेड के बीच


7. वर्तमान में केन्द्रीय कोयला मंत्री कौन हैं?

Ans - प्रहलाद जोशी 


8. किस शीर्ष अदालत ने हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया?

Ans - यूरोप की शीर्ष अदालत "द कोर्ट ऑफ जस्टिस ऑफ द यूरोपियन यूनियन" (सीजेईयू)

ईयू के शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि यूरोप के 27 देशों की कंपनीयां हिजाब पर प्रतिबंध लगा सकती हैं।


15 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF 

1. हाल ही में राजस्थान हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं ?

Ans -  पंकज मिथल


2. विश्व छात्र दिवस कब मनाया जाता है?

Ans - 15 अक्टूबर 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। 

हर वर्ष उनकी जयंती 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी।


3. एशिया कप - 2023 की मेज़बानी किस देश को मिली है?

Ans - पाकिस्तान 


(Question 4-6)

(4)....... में 8-11 दिसंबर के बीच 9वां विश्व आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इसमें 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ एवं संस्थाओं के भाग लेने की उम्मीद है। 

इससे पूर्व आठवां सम्मेलन (5) साल ……. में (6).........में आयोजित हुआ था?

Ans - (4-6)

4. गोवा 

5. 2018

6. गुजरात


7. हाल ही में इराक के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं?

Ans - अब्दुल लतीफ राशिद 


8. विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला जूनियर शूटरों ने 25 मीटर पिस्टल में कौनसा पदक जीता?

Ans - कांस्य पदक 


● विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में चीन ने कोरिया को हराकर स्वर्ण जीता।

DOWNLOAD PDF


14 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF


1. हाल ही चर्चा में रहा शब्द जूम किससे संबंधित है?

Ans - डॉग से 


2. वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री कौन है ?

Ans - पेनी वोंग 


3. राजस्थान की सरकारी बिजली कंपनियों को हाईटेक करने व आईटी सिस्टम की मॉनिटरिंग के लिए एक नई बिजली कंपनी बनाई जाएगी।

इसका नाम क्या होगा?

Ans - आईटी कॉम


4. कर्नाटक में ओला, उबर और रैपीडो पर बैन लगने के बाद बेंगलुरु की ऑटो रिक्शा चालक यूनियन ने अपना खुद का कैब सर्विस एप शुरू करने की घोषणा की। 

इस ऐप का क्या नाम होगा?

Ans - नम्मा यात्री 

यह कन्नड़ राज्योत्सव दिवस पर 1 नवंबर से शुरू होगा।


5. किस राज्य द्वारा में हाल ही में हैंगिंग सोलर फेंसिंग लगाई गई है?

Ans - ओडिशा


6. जापानी ग्रैंड प्रिक्स किसने जीता है?

Ans - मैक्स वर्स्टप्पन


7. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किस राज्य में 'वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया है?

Ans - हिमाचल प्रदेश


8. आतंकवाद के विरोध पर UNSC में जो बैठक होगी उसकी मेज़बानी कौन सा देश करेगा ? 

Ans - भारत


9. ओमारा डेटस जो कि सऊदी अरब की एक कंपनी है, नेहाल ही में किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? 

Ans - अमिताभ बच्चन


10. अग्नि तत्व अभियान का पहला सेमिनार आयोजित हुआ?

Ans - लेह में 

DOWNLOAD PDF



13 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF


(Question 1-3)

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) - 2000 की (1)………केस दर्ज ने किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (2)………….,जस्टिस एस रविंद्र भट्ट आकार, जस्टिस अजय रस्तोगी की पीठ ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि धारा 66 ए में न किसी पर मुकदमा चलाया जाए, न कोई एफआईआर दर्ज हो और ना ही किसी प्रकार की गिरफ्तारी हो।

कोर्ट ने 2015 में श्रेया सिंघल मामले में (3)..…… को असंवैधानिक करार दिया था।


Ans (1-3)

1. धारा 66 ए में

2. यूयू ललित

3. 66ए


4. 66ए धारा किस किस धारा के खिलाफ है ? 

Ans - 19(1) ए

यह अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार 19(1) ए के खिलाफ है


5. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार - 2022 किसे मिला?

Ans - बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो


6. 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया जाएगा?

Ans - गोवा राज्य (अक्टूबर 2023 में)


7. हाल में किस खिलाड़ी ने अपना 90वां ATP ख़िताब जीता है?

Ans - नोवाक जोकोविच ने 


8. हाल ही में किस राज्य ने चार बागवानी एस्टेट स्थापित करने की घोषणा की?

Ans - पंजाब राज्य ने 


9. हाल ही में फुटबॉल फॉर ऑल कार्यक्रम किस राज्य के द्वारा प्रारंभ किया गया? 

Ans - ओडिशा


10. हाल ही में किस राज्य ने हिमकैड नामक योजना प्रारंभ की है?

Ans - हिमाचल प्रदेश


11. सितंबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार दिया गया?

Ans - हरमनप्रीत कौर (भारत) एवं मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)


12. हेली इंडिया सम्मिट 2022 के चौथे संस्करण का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?

Ans - ज्योतिरादित्य सिंधिया


DOWNLOAD PDF


12 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF

1. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने LEADS (Logistics Ease Across Different States) 2022 रिपोर्ट लॉन्च की।

इस रिपोर्ट में Logistics Index में कौन सा राज्य शीर्ष पर है?

Ans - आंध्र प्रदेश


2. ‘Living Planet Report 2022’ किसने जारी की?

Ans - वर्ल्ड वाइड फंड


3. पिट द्वीप (Pitt Island), कहां स्थिति है?जहां हाल ही में सैकड़ों पायलट व्हेल मृत पाई गई।

Ans - न्यूजीलैंड


4. ‘स्लेंडर लोरिस’ जो की एक लुप्तप्राय प्रजाति है, के लिए भारत का पहला अभयारण्य किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

Ans - तमिलनाडु


5. ……आयोग की रिपोर्ट के तहत, लेड विषाक्तता के कारण सबसे ज्यादा स्वास्थ्य और आर्थिक बोझ भारत पर पड़ा है।

Ans - CSIR-NITI आयोग


6. विख्यात तट मंदिर कहां स्थित है?

Ans - महाबलीपुरम में


7. इटली के एकीकरण का जनक किसे माना जाता है ? 

Ans - मेजिनी 


8. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 249 किसकी शक्तियों से संबंधित है?

Ans - राज्यसभा 


9. निम्नलिखित में से नियततापी प्राणी कौन-सा है? 

Ans - चमगादड़ 


10. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी संस्थान कहां स्थित है? 

Ans - नागपुर में


11. पूरे विश्व भर में विश्व गठिया दिवस कब मनाया जाता है?

Ans - 12 अक्टूबर 





12. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मोबाइल एप का अनावरण किस राज्य ने किया है?

Ans - राजस्थान राज्य सरकार


13. 36वें राष्ट्रीय खेलों में श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में कौन सा पदक जीता?

Ans - स्वर्ण पदक


14. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के नए अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार संभाला है? 

Ans - पी एल हरनाध


15. भारत में निर्मित ड्रोन 'ड्रोनी' (Droni) का निर्माण किस कंपनी के द्वारा किया गया?

Ans - गरुड़ एयरोस्पेस


DOWNLOAD PDF

11 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF


1. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

Ans - 11 अक्टूबर को


2. किस केंद्रीय मंत्रालय ने गैर-पारंपरिक आजीविका में कौशल पर ‘बेटियां बने कुशल’ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया?

Ans - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय


3. भारतीय खेल प्राधिकरण और NTPC द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का किस राज्य में उद्घाटन किया गया?

Ans - हिमाचल प्रदेश


4. किस संस्थान ने ‘एजुकेशन 4.0 इंडिया रिपोर्ट’ (Education 4.0 India Report) लॉन्च की?

Ans - WEF


5. टेली-मानस पहल (Tele-MANAS Initiative) किस क्षेत्र से संबंधित है?

Ans - मानसिक स्वास्थ्य


6. किस देश के जंगल में मेंड स्लोथ (Maned Sloth) की दो अलग-अलग प्रजातियां पाई गई हैं?

Ans - ब्राजील के अटलांटिक जंगल में 


7. अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को FIFA World Cup 2022 में कौनसी कंपनी स्पॉन्सर कर रही है?

Ans - अमूल डेयरी 


8. बांग्लादेश के किस शहर में मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है?

Ans - खुलना


9. बांग्लादेश मूल की फहमीदा अजीम ने किस श्रेणी के अंतर्गत पुलित्जर पुरस्कार 2022 जीता है? 

Ans - इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री


10. उप-काशी के नाम से नागौर जिले का कौन-सा नगर प्रसिद्ध है?

Ans - डीडवाना


DOWNLOAD PDF

10 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF

1.द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को हाल ही में कौन-सा सम्मान देने की घोषणा हुई?

Ans - किशोर कुमार सम्मान 2021


2. 36वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन में  पहला स्वर्ण किस एथलीट ने जीता?

Ans - पूजा पटेल


3. भारत का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र जिसका नाम नीता अंबानी है, कहां खुलेगा?

Ans - मुंबई में 


4. भारत सरकार ने दिल्ली एचसी जज जस्टिस ………….को यूएपीए ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी के रूप में नामित किया।

Ans - दिनेश कुमार शर्मा


5. निबंधकार तथा कलाविद नर्मदा प्रसाद उपाध्याय की किस कृति के लिए उनको राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है?

Ans - " मालवा के भित्तिचित्र"


6. ऑकलैंड में “मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी” नामक पुस्तक का विमोचन किसके द्वारा किया गया?

Ans - एस जयशंकर (भारत के विदेश मंत्री) द्वारा 


7. भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया है?

Ans - प्रशांत कुमार


8. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस  कब मनाया जाता है?

Ans - 10 अक्टूबर

हर साल दुनिया भर में आत्महत्याओ को रोकने के उद्देश्य से जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।


9. सिबी जॉर्ज को किस देश में भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया हैं?

Ans - जापान


9 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF

(Question 1 - 10)

(1) ……….मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। 

एससी का आरक्षण (2)……….% से बढ़ाकर (3)………% किया गया, और एसटी का आरक्षण (4)……….. की जगह (5)……..कर दिया गया है।

राज्य सरकार आरक्षण को संविधान की (6)…….अनुसूची में शामिल करने के शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी।

इसके साथ ही कुल आरक्षण (7)………प्रतिशत हो गया जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय (8)…….प्रतिशत सीमा से ज्यादा होगा।

मगर (9)…….ने तमिलनाडु का हवाला देकर इस पर बढ़ने का प्रस्ताव बनाया है।

तमिलनाडु में आरक्षण (10)………प्रतिशत है?

(Ans - 1- 10)

1. कर्नाटक

2. 15%

3. 17%

4. 3%

5. 7%

6. नौवीं अनुसूची

7. 56%

8. 50 %

9. कर्नाटक

10. 69 %


11. विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?

Ans - हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।  

साल 2022 की थीम - 'पोस्ट फॉर प्लेनेट'


12. हाल ही में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) का अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

Ans - श्री ए बालासुब्रमण्यम


13. अंतरराष्‍ट्रीय आर्थिक शोध वार्षिक पुरस्कार 2021 किसे मिला?

डॉ कनिका पठानिया


14. सुल्तान जौहर कप 2022 मलेशिया में खेला जाएगा। इसके लिए 18-सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा हाल ही में की गई।

सुल्तान जौहर कप किस खेल से संबंधित है?

Ans - हॉकी


15. मोढेरा गांव जिसे भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया गया, किस राज्य स्थित है?

Ans - गुजरात


8 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF

1. नोबेल शांति पुरस्कार - 2022 किसे मिला है?

Ans - शांति का नोबेल पुरस्कार 2022 बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की , रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को मिला ।


ये भी पढ़े :- नोबल पुरस्कार - 2022


2. मशहूर अभिनेता जिनका 79 साल की उम्र में हाल ही में निधन हो गया?

Ans - अरुण बाली 


3. संयुक्त राष्ट्र के व्यापार एवं विकास सम्मेलन की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की ग्रोथ रेट (वर्ष 2022 तथा 2023) कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?

Ans - 2.5%(2022), 2.2% (2023)


4. संयुक्त राष्ट्र के व्यापार एवं विकास सम्मेलन की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की ग्रोथ रेट कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?

Ans - 4.7% 

ग्रोथ रेट मे एशिया में दूसरे स्थान पर - भारत 

ग्रोथ रेट मे एशिया में पहले स्थान पर - चीन


5. इंटरनेशनल सोलर एलाइंस की पांचवी सभा जो की 17 से 20 अक्टूबर को आयोजित होगी इसकी मेजबानी कौनसा देश करेगा? 

Ans - भारत 

आयोजन - इसका आयोजन दिल्ली में होगा 

अध्यक्ष - भारत 

सदस्य देश - 109 देश 

रिपोर्ट - तीन तरह की रिपोर्ट  

  1. वर्ल्ड सोलर टेक्नोलॉजी रिपोर्ट 

  2. वर्ल्ड सोलर मार्केट रिपोर्ट 

  3. वर्ल्ड सोलर इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 


6. केंद्र सरकार ने धर्म परिवर्तन करने वाले दलितों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने के विचार पर एक आयोग गठित किया है।

इस आयोग का अध्यक्ष किसे चुना गया है? 

Ans - पूर्व सीजेआई बालकृष्ण को 


7. ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध और ऑनलाइन गेम्स नियंत्रण करने के लिए किस राज्य सरकार ने अध्यादेश राज्यपाल से मंजूर करवाया ?

Ans - तमिलनाडु 

राज्यपाल - आर.एन. रवी 


8. हाल ही में वर्ल्ड हॉकी ने प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए किसे चुना है?

Ans - हरमनप्रीत सिंह (भारतीय डिफेंडर)

● यह पुरस्कार और हरमनप्रीत सिंह लगातार दूसरी बार प्राप्त करें


9. भारतीय वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है?

Ans - 8 अक्टूबर

8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना हुई थी इसलिए हर साल 8 अक्टूबर वायुसेना दिवस मनाया जाता है। 

भारतीय वायु सेना ने 8 अक्टूबर 2022 को अपना 90वां स्थापना दिवस मनाया ।


7 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF


1. विश्व बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि, वर्ष 2020 में 7 करोड़ नए लोग गरीबी के चक्कर में फंसे।

विश्व बैंक की इस रिपोर्ट का क्या नाम है?

Ans - पॉवर्टी एंड शेयर्ड प्रोस्पेरिटी 2022


2. ब्रिटेन की नवनियुक्त गृह मंत्री ने आशंका जताई है कि यदि अवैध प्रवासियों की एंट्री पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो सामाजिक सौहार्द्र पर आने वाले समय में विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है।

वर्तमान में ब्रिटेन की गृहमंत्री कौन है?

Ans - सुएला ब्रेवरमैन


3. वर्तमान में "राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग" के अध्यक्ष कौन है 

Ans - पवन गोदारा


4. BIS Care एप एक सरकारी एप है जो, भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तैयार की गई है।

BIS Care एप सम्बन्धित है?

Ans - हॉलमार्क की ज्वैलरी की शुद्धता व गुणवत्ता जांचने के लिए से (सोने की शुद्धता जांचने के लिए)


● एप के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर, ज्वेलर्स का नाम, सामान का नाम, उसकी शुद्धता, असेसिंग नंबर, असेसिंग सेंटर का नंबर, पता और हॉलमार्किंग की तारीख की जानकारी मिल जाएगी।  

● हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन (HUID) एक छह अंक का ज्वैलरी पर अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। 

● भारतीय स्टैंडर्ड को गोल्ड में मार्क करने की प्रक्रिया को हॉलमार्किंग कहा जाता है। 

कैरेट के जरिए 'भारतीय स्टैंडर्ड' को सोने पर अंकित किया जाता है। 

● बीआईएस सोने की शुद्धता का 6 डिजिट का कोड देता है, जिसे एचयूआईडी कहते हैं। सोने की हॉलमार्किंग के लिए अभी सिर्फ तीन ग्रेड ही तय हैं - 

14 कैरेट

18 कैरेट

22 कैरेट।


BIS Care एप का इस तरह करें इस्तेमाल

● प्ले स्टोर से BIS Care टाइप कर उसे डाउनलोड करें। 

● एप खुलने के बाद 'Verify HUID' वाले ऑप्शन को सलेक्ट करें। 

● हॉलमार्क वाली ज्वैलरी पर लगे HUID नंबर से 'Verify HUID' वाले ऑप्शन में जाकर सर्च करने पर उसकी शुद्धता को चैक कर सकेंगे।


5. 'भारत में सतत तटीय प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन' की मेजबानी कौनसा राज्य करेगा?

Ans - ओडिशा 


6. गति शक्ति पोर्टल लांच करने वाला भारत का पहला राज्य?

Ans - गुजरात


7. क्रिकेट में होने वाली प्रतियोगीता ईरानी कप - 2022 का ख़िताब शेष भारत (Rest of India) ने किसे हरा कर जीता ?

Ans - सौराष्ट्र को हराकर


8. हर साल 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाया जाता है । 

विश्व कपास दिवस 2022 की थीम ?

Ans - “कपास के लिए एक बेहतर भविष्य की बुनाई" 


● विश्व कपास का आयोजन सबसे पहले 2019 में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय कपास समिति द्वारा किया गया था।


DOWNLOAD PDF

6 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स Hindi PDF



1. रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) नोबेल पुरस्कार 2022 किसे प्रदान किया गया है?

Ans - कैरोलिन बर्टोजी (अमेरिका)

          मोर्टन मेल्डाल (डेनमार्क) 

          के बैरी शार्पलेस (अमेरिका)


2. हाल ही में अल्फ्रेड डनहिल लिंक्स चैंपियनशिप किसने जीती है ?

Ans - रेयान फॉक्स (ऑस्ट्रेलिया के गोल्फर) 


3. 8 अक्टूबर 2022 को होने वाली एयर फोर्स डे परेड कहां आयोजित की जाएगी?

Ans - चंडीगढ़ में


4. प्रसिद्ध कहानीकार जिनका हाल ही में निधन हो गया कौन है ?

Ans - शेखर जोशी 


5. वर्ल्ड हॉकी गोल्फर ऑफ द ईयर 2022 का खिताब किसे मिला है ?

Ans - पीआर श्री राजेश और सविता पूनिया (भारत)


6. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) की पहली महिला यूरोपीय कमांडर कोन बनी हैं?

Ans - सामंथा किस्ट्रोफो रेटी


7. महिला टी-20 विश्व कप 2023 का आयोजन कहां किया जायेगा?

Ans - दक्षिण अफ्रीका में (10 से 26 फरवरी तक)


8. वर्तमान में मेघालय तथा अरुणाचल के राज्यपाल कोन है ?

Ans - बीडी मिश्रा


9. झालाना लेपर्ड सफारी या झालाना लेपर्ड सफारी पार्क कहां स्थित है?

Ans - जयपुर , राजस्थान


● झालाना लेपर्ड सफारी या झालाना लेपर्ड सफारी पार्क भारत का पहला लेपर्ड रिजर्व है, जो भारत के राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में स्थित है। 

● यह अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है। झालाना 2017 में एक तेंदुआ रिजर्व बन गया।



10. नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया किस देश में रूपे डेबिट कार्ड लांच करने की तैयारी कर रही है?

Ans - ओमान में


11. हाल ही में एशियाई शतरंज महासंघ (एसीएफ) के उपाध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

Ans - भरत सिंह चौहान


DOWNLOAD PDF

5 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स Hindi PDF


1. अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्पष्ट किए गए कानून के अनुसार संविधान के किन अनुच्छेदों के तहत सभी उम्मीदवारों को सरकारी रिक्तियों के लिए समान अवसर प्रदान किया जाना चाहिए?

Ans - अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 16 


2. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार -20220 किसे दिया जायेगा?

Ans - एलेन आस्पेक्ट (फ्रांस)

          जान एफ क्लोजर (अमेरिका)

          एंटन जीलिंगर (आस्ट्रिय)


● क्वांटम साइंस में योगदान के लिए इन तीन विज्ञानियों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा।


3. 7 व 8 अक्टूबर 2022 को राजस्थान में इवेंट राजस्थान समिट का आयोजन होगा।

वर्तमान में राजस्थान में उद्योग मंत्री कौन है?

Ans - शकुंतला रावत 


4. हाल ही में एएनआइ जनरल एटामिक्स ग्लोबल कारपोरेशन के मुख्य कार्यकारी भारतवंशी डा. विवेक लाल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस अवॉर्ड से सम्मानित किया?

Ans - राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 'विद ग्रेटफुल रिकग्निशन' के प्रशस्ति पत्र के साथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। 


● जनरल एटामिक्स ग्लोबल कारपोरेशन से पहले डा. लाल नासा में काम कर चुके हैं


5. चुनाव आयोग के वर्तमान नेशनल आइकन कौन हैं? 

Ans - पंकज त्रिपाठी (अभिनेता)


6. इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री का क्या नाम है?

Ans - जार्जिया मेलोनी

जार्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। उनकी पार्टी ब्रदर्स आफइटली, द लीग और फार्जाइटालिया के गठबंधन को 43.8 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। 


7. हाल ही चर्चा में रहा शब्द प्रचंड किससे संबंधित है ?

हेलीकॉप्टर 


8. हाल ही में हुई एफएमएससीआइ इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर कोन रहे?

Ans - राजीव सेथु


● एफएमएससीआइ इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप का समापन चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में हुआ। होंडा एसके 69 रेसिंग टीम के राजीव सेथु ने चैंपियनिशप में कुल एक जीत और सात पोडियम फिनिश के साथ प्रो स्टाक 165 सीसी वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। होंडा इंडिया टेलेंट कप के युवा राइडरों ने भी रेस के मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया । 


9. फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कहां किया जाएगा? 

Ans - कतर में 


10. हाल ही चर्चा में रहे शब्द जलेबी, बसंती, शर्मिली और मिसेज खान किससे सबंधित हैं?

Ans - पैंथर (मादा)


11. हॉकी की वर्ल्ड बॉडी (एएफआईएच) ने महिला राइजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर किसे चुना है?

Ans - मुमताज खान 


DOWNLOAD PDF

4 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स Hindi PDF


1. पीएचडीसीसीआई ने हाल ही में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया है?

Ans - डॉक्टर रघुपति सिंघानिया (जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन व एमडी)


2. भारत का पहला अंतर ग्रहीय मिशन?

Ans - मंगलयान


3. चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2022 किसे दिया जायेगा ?

Ans - स्वांते पैबो स्वीडन


4. हाल ही में लंदन मैराथन में पुरुष और महिला रेस किसने जीती? 

Ans -   पुरुष    -  अमोस किप्रुतो

            महीला -  येलेमजर्फ येहुआला


5. तेल अवीव एटीपी टूर्नामेंट की पुरुष डबल्स ट्राफी किसने जीता?

Ans - भारत के रोहन बोपन्ना और मातवे मिडलकूप की जोड़ी ने


6. आरबीआई के अनुसार अप्रैल, 2023 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति कितने प्रतिशत रह सकती है?

Ans - 5.2 प्रतिशत


7. फीफा अंडर-20 विश्व कप अगले वर्ष मई-जून में कहां आयोजित होगा?

Ans - इंडोनेशिया 


● इंडोनेशिया अगले वर्ष मई-जून में फीफा अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। वह उन तीन देशों में भी शामिल है जो अगले साल के एशियाई कप के लिए दावा कर रहे हैं।


8. स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के अनुसार देश की सर्वश्रेष्ठ राजधानी कोन है?

Ans - भुवनेश्वर


● भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। 

● स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की नागरिक प्रतिक्रिया श्रेणी में देश की श्रेष्ठ राजधानी के रूप में भुवनेश्वर नगर निगम को पुरस्कृत किया गया है। 


9. मुंबई सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकोनमी (सीएम आइई) के मुताबिक सितंबर में बेरोजगारी दर कितने प्रतिशत रही?

Ans - 6.43 प्रतिशत


● अगस्त 2022 में बेरोजगारी दर एक वर्ष के उच्च स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। 

● पिछले महीने राजस्थान में सबसे ज्यादा 23.8 और छत्तीसगढ़ में सबसे कम 0.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर रही है।


10. सीआरपीएफ का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

Ans - सुजाय लाल थाउसेन


11. आइटीबीपी का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

Ans - अनीश दयाल सिंह


12. दादा साहब फालके पुरस्कार - 2020 से किसे सम्मानित किया गया?

Ans - आशा पारेख (अभिनेत्री)


● आशा पारेख को पद्म श्री पुरस्कार (1992) भी मिल चुका है।

● पिछले साल, 2019 के लिए अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था


DOWNLOAD PDF

3 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स Hindi PDF


1. पेंच टाइगर रिजर्व कहां स्थित है?

Ans - मध्य प्रदेश में 


पेंच नदी के नाम पर इसका नाम रखा गया है।

● पेंच नदी इस टाइगर रिजर्व के बेचो बीच से बहती है एवं इसको को दो भागों मे विभाजित करती है । 

● वर्ष 1977 में पेंच अभ्यारण्य क्षेत्र तथा वर्ष 1983 में पेंच राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। वर्ष 1992 में भारत सरकार द्वारा पेंच राष्ट्रीय उद्यान, पेंच अभ्यारण्य एवं कुछ अन्य वन क्षेत्रों को सम्मिलित करके देश का 19वाँ प्रोजेक्ट टाइगर रिज़र्व बनाया गया।


2. 'मौन संविधान : भयानक परिणाम' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

Ans - मेजर सरस चंद्र त्रिपाठी


● मेजर सरस चंद्र त्रिपाठी ने इस पुस्तक को लिखा है और डा. आनंद पाटील ने अनुवाद किया है।


3. वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कौन हैं?

Ans - मनसुख मांडविया 


● केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में घोषणा की है कि देश में एक राष्ट्रीय ब्लड डोनर रजिस्ट्री तैयार होगी।

● इस ब्लड डोनर रजिस्ट्री से 10 लाख युवा ब्लड डोनर को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 

● इस रजिस्ट्री से सभी ब्लड बैंक जुड़े होंगे। 

● सिर्फ एक क्लिक से पूरा ब्योरा सामने होगा और मरीज को रजिस्ट्री के माध्यम से नजदीकी डोनर की जानकारी मिल सकेगी। 


सिन्धु घाटी सभ्यता

            वैदिक से सभ्यता

            ● गुप्त काल

            ● मौर्य साम्राज्य

            भक्ति आंदोलन


4. "अमिताभ बच्चन : जीवन गाथा" नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

Ans - पुष्पा भारती 


5. अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस कब मनाया जाता है?

Ans - 2 अक्टूबर


● अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस महात्मा गांधी के जन्मदिन पर 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।

6. राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस कब मनाया जाता है? 

Ans - 1 अक्टूबर


● रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। 

विश्व रक्तदाता दिवस - 14 जून 

विश्व रक्तदाता दिवस 2022 की थीम - "रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयासों में शामिल हों और जीवन बचाएं"


7. वर्ष 2022 राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की थीम क्या है?

Ans -"डोनेटिंग ब्लड इज एन एक्ट ऑफ सॉलिडरिटी. ज्वॉइन द इफर्ट एंड सेव लाइव्स (Donating blood is an act of solidarity. Join the effort and save lives)”


8. हाल ही चर्चा में रहा शब्द "इयान" क्या है?

Ans - तूफान


● अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में आए शक्तिशाली 'इयान' तूफान में नार्थ पे री हवाई अड्डे पर खड़ा जहाज भी उलट गया । 

● ढाई सौ तीन सौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया है। 

● कई इलाकों में भारी वर्षा के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। 

9. हाल ही में डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप में खिताब किसने जीता है?

Ans - शिव ठाकरान


● भारत के सुपर मिडिलवेट मुक्केबाज शिव ठाकरान ने यहां मलेशिया के आदिल हफीज को नाकआउट में हराकर डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप में खिताब अपने नाम किया। 

● ठाकरान 2016 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे और उनका रिकार्ड 16-3 है जिसमें आठ नाकआउट शामिल है।


10. विश्व कप व ओलिंपिक से पहले के टूर्नामेंटों में रेफरी की भूमिका निभा चुके कोलकाता के पूर्व फीफा रेफरी जिनका 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?

Ans - सुमंत घोष


11. वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल कौन है ?

Ans - सत्यपाल मलिक


DOWNLOAD PDF

2 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स Hindi PDF


1. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर राजस्थान में शांति और अहिंसा विभाग का गठन किया गया। यह विभाग बनाने वाला राजस्थान भारत का पहला राज्य है। इससे पहले शांति अहिंसा प्रकोष्ठ तथा उसके बाद निदेशालय खोला जा चुका है।

शांति और अहिंसा विभाग किस विभाग के तहत काम करेगा?

Ans- कला व संस्कृति विभाग


● यह विभाग गांधी जी के जीवन दर्शन पर समय समय पर चित्र और दर्शनीय लगाएगा, उनसे जुड़े साहित्य का प्रकाशन करेगा और युवाओं को गांधीजी के बारे में पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।


2.  हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैंकिंग ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ का ऐलान किया गया। इसमें सबसे स्वच्छ शहर किसे चुना गया है?

Ans - इंदौर (लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना गया)


3. हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैंकिंग ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में बड़े राज्यों में पहला स्थान किस राज्य को दिया गया है?

Ans - मध्य प्रदेश 


4. हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैंकिंग ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में छोटे राज्यों में पहला स्थान किस राज्य को दिया गया है?

Ans - त्रिपुरा 



● केंद्र के वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना गया, जबकि सूरत और नवी मुंबई ने क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। 

● मध्य प्रदेश को बड़े राज्यों में पहला स्थान दिया गया है। त्रिपुरा छोटे राज्यों में पहले स्थान पर है। 

मंत्रालय :- आवास और शहरी मामला मंत्रालय 

पुरस्कार :- स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कार

● ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है।


5. हाल ही में इंटरनेशनल एस्ट्रोनाटिकल फेडरेशन (आइएएफ) का उपाध्यक्ष चुना किसे गया है?

Ans - अनिल कुमार


● भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ विज्ञानी अनिल कुमार को इंटरनेशनल एस्ट्रोनाटिकल फेडरेशन (आइएएफ) का उपाध्यक्ष चुना गया है। वह इस समय इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आइएसटीआरएसी) एसोसिएट में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

● विज्ञानियों के बीच संवाद बढ़ाने और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग के लिए 1951 में गैर सरकारी संगठन के रूप में आइएएफ स्थापित किया गया था।


6. वर्तमान में भारत के नौसेना प्रमुख कोन हैं?

Ans - एडमिरल आर. हरि कुमार


● नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने तीन दिवसीय आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए रायल आस्ट्रेलिया नौसेना के वाइस एडमिरल मार्क हैमंड समेत अन्य सैन्य अधिकारियों से बात की। 


7. भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विज्ञानियों द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा उत्पादित मलेरिया वैक्सीन किस देश को निर्यात करने की अनुमति प्रदान कर दी है?

Ans- ब्रिटेन


● भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विज्ञानियों द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा उत्पादित मलेरिया वैक्सीन ब्रिटेन को निर्यात करने की अनुमति प्रदान कर दी है।  

● डीसीजीआइ ने वैक्सीन की दो लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी है।  

● वर्तमान में मलेरिया के विरुद्ध विश्वभर में सिर्फ एक ही वैक्सीन उपलब्ध है, जिसका उत्पादन जीएसके द्वारा किया जाता है।

● वैक्सीन के ट्रायल रिजल्ट में देखा गया कि तीन प्रारंभिक डोज और उसके एक साल बाद बूस्टर डोज देने से बीमारी के विरुद्ध 80 प्रतिशत तक सुरक्षा मिलती है। 

● सीरम इस समय आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर अफ्रीकी देशों में एडवांस स्टेज के ट्रायल कर रही है।


8. अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) का आगामी 23वां आइफा पुरस्कार समारोह कहां आयोजित किया जाएगा?

Ans - संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में


●अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) का आगामी 23वां आइफा पुरस्कार समारोह अगले साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। 

● संयुक्त अरब अमीरात में लगातार दूसरी बार फिल्म समारोह का आयोजन होगा। 


9. राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष कौन थी ? जिनका हाल ही में निधन हो गया है 

Ans - जयंती पटनायक


● राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक की पत्नी जयंती पटनायक (90) का बुधवार की रात निधन हो गया। 

● जयंती पटनायक कटक एवं बरहमपुर लोकसभा सीट की पूर्व सांसद और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं।

● उनके निधन पर राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है। 

जयंती पटनायक

● जयंती पटनायक एक कुशल राजनेता के साथ ही साहित्यकार, अनुवादक एवं प्रखर वक्ता थीं।

● उनका जन्म सात अप्रैल, 1932 में गंजाम जिले के आसिका में हुआ था। 

● 1980 एवं 1985 चुनाव में कटक लोकसभा सीट से वह संसद के लिए निर्वाचित हुई। 

● इसके बाद 1998 में वह बरहमपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीती थीं। 


10. वर्ष 2022 के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत ने कौनसा स्थान प्राप्त किया है?

Ans - 40वां 


● 2022 के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया जबकि पिछले साल 46वें पायदान पर था। 

● वर्ष 2015 में इनोवेशन रैंकिंग में भारत 81वें स्थान पर था। 

● लोअर मिडिल इनकम ग्रुप  के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है। 

● इस ग्रुप में दुनिया के 36 देशों में को शामिल किया गया है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी वर्ल्ड इंटलेक्चुअल प्रापर्टी आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूआइपीओ) हर साल जारी करती है। 

● इंडेक्स में खिट्जरलैंड पहले, अमेरिका दूसरे तो स्वीडन तीसरे स्थान पर हैं।

● वर्ष 2015 में इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें नंबर पर था।


DOWNLOAD PDF

1 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स हिन्दी PDF


1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को 5G सेवा का उद्घाटन किया। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 कार्यक्रम के मंच से ही पीएम मोदी कुछ शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत की।

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में 5G को धीरे-धीरे अलग-अलग फेज में लॉन्च किया जाएगा। 

पहले फेज के लिए कितने शहरों का चयन किया गया है?

Ans - 13


● पहले फेज में 13 शहरो का चयन किया गया जो इस प्रकार हैं :- 

1. अहमदाबाद 

2. बेंगलुरु 

3. चंडीगढ़ 

4. चेन्नई

5. दिल्ली 

6. गांधीनगर 

7. गुरुग्राम 

8. हैदराबाद 

9. जामनगर

10. कोलकाता 

11. लखनऊ

12. मुंबई 

13. पुणे

● इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1-4 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण का उद्घाटन भी किया।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण की थीम - न्यू डिजिटल यूनिवर्स

दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) मिलकर IMC 2022 के छठे संस्करण का अनावरण किया।


2. सुप्रीम कोर्ट को जब लगता है कि उसके समक्ष लंबित मामले में पूर्ण न्याय नहीं हुआ है तो, वह किस अनुच्छेद का प्रयोग कर संबंधित पक्ष को राहत देता है?

Ans - अनुच्छेद 142


● सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत विशेष के शक्तियों का उपयोग करते हुए 18 मई को पेरारिवलन (राजीव गांधी की हत्या में दोषी) की रिहाई का आदेश दिया था।


3. विश्व प्रसिद्ध नैनी झील कहां स्थित है?

Ans - नैनीताल, उत्तराखंड 


● उत्तराखंड में कामन कार्प समेत अन्य मछलियों की अधिकता नैनी झील के लिए खतरा बन रही हैं। 

● जलीय पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसी मछलियों को झील से निकाला जाएगा और मछलियों की लाभकारी प्रजातियों को छोड़ा जाएगा। 

● गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर इसके लिए दो वर्ष तक चरणबद्ध तरीके से कार्य करेगा।

● पहले चरण में झील की जल गुणवत्ता और झील में मौजूद सभी मछली प्रजातियों की सही संख्या जांचने संबंधी सर्वे होगा। 

● दूसरे चरण में जरूरत से अधिक हो चुकी मछलियों को झील से निकाला जाएगा। इसके साथ ही झील के पारिस्थितिकीयसंतुलन को बनाए रखने के लिए कुछ लाभकारी प्रजाति की लाभकारी मछलियों को झील में छोड़ा जाएगा।


4. भारती सेना में शामिल होने वाली पहली महिला बाक्सर कोन बनेगी ?

Ans - जैस्मिन लंबोरिया (हरियाणा) 


● महिला मुक्केबाजों के लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय सेना ने भी महिला बाक्सिंग टीम तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

● हरियाणा की जैस्मिन लंबोरिया को सेना से सीधे प्रस्ताव आया है और उन्होंने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया। 

● नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जैस्मिन का नाम भारतीय सेना की पहली महिला बाक्सर के रूप में दर्ज हो जाएगा।

● सेना के हवलदार पद पर सीधे भर्ती के प्रस्ताव को जैस्मिन ने स्वीकारा किया।

● ओलिंपियन अमित पंघाल, मनीष कौशिक, हुसामुद्दीन, संजीत सिंगरोह जैसे कई मुक्केबाज भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन सेना में अभी तक महिला मुक्केबाजों की टीम नहीं है। सेना अब अन्य खेलों की भांति महिला मुक्केबाजों को भी सीधे नौकरी देगी।



जैस्मिन लंबोरिया 

● 30 अगस्त 2001 को भिवानी में जन्मी जैस्मिन चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पिता जयबीर होमगार्ड हैं और मां जोगेंद्र कौर गृहिणी। 

● जैस्मिन ने 2021 में दुबई में आयोजित एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

● इसके बाद 2022 में हुए इंटरनेशनल बाक्सिंग टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। 

● हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता है।


5. केंद्र सरकार ने 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देते हुए मेड इन इंडिया स्मार्टफोन में देश में ही विकसित किए गए नेविगेशन सिस्टम 'नाविक'(NavIC) को जोड़ने का प्रस्ताव पेश किया है।

अभी कंपनियां अमेरिकी नेविगेशन सिस्टम जीपीएस और रूसी नेविगेशन सिस्टम ग्लोनास को सपोर्ट वाली चिप का इस्तेमाल कर रही हैं।

नेविगेशन सिस्टम 'नाविक'(NavIC) किसके द्वारा विकसित किया गया है?

Ans - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)


● भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित एक स्वतंत्र स्टैंडअलोन नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है। यह 2006 में 174 मिलियन डॉलर (1,426 करोड़ रुपये) की लागत से स्वीकृत किया गया था।इसे 2018 में चालू कर दिया गया था।

● NavIC में आठ सैटेलाइट शामिल हैं, जो पूरे भारत के भूभाग को कवर करते हैं, जिसकी सीमाओं से 1,500 किलोमीटर तक हैं। हालांकि अभी इसका उपयोग सीमित है क्योंकि यह सार्वजनिक वाहन ट्रैकिंग, समुद्र में जाने वाले मछुआरों को आपातकालीन चेतावनी अलर्ट और प्राकृतिक आपदाओं पर नज़र रखने और जानकारी देने में मदद करता है।


● NavIC और GPS के बीच अंतर केवल इतना अंतर है कि GPS दुनिया भर के यूजर्स द्वारा इस्तेमाल होता है और इसके सैटेलाइट दिन में दो बार पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं। दूसरी ओर, NavIC वर्तमान में भारत और आस-पास के क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है।



(Question 6-10)

RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस अंक की बढ़ोतरी की है। 

इसके साथ ही रेपो रेट (6) कितने फीसदी पहुंच गया है? जो तीन साल में सबसे अधिक है। 

केंद्रीय बैंक की (7) किस कमेटी की बैठक में रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला किया गया। 

आरबीआई ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए महंगाई के अनुमान (मुद्रास्फीति) को (8) कितने प्रतिशत पर बरकरार रखा है?

RBI के द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर (9) कितने प्रतिशत किया गया है?

(10) वर्तमान में आरबीआई गवर्नर कोन हैं ।


(Ans 6-10)

6. 5.90 फीसदी

7. मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC)

8. 6.7 प्रतिशत

9. 7.0 प्रतिशत

10. शक्तिकांत दास


Note:- रेपो दर वह दर है जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक धन की किसी भी कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है ।

● रेपो रेट का उपयोग मौद्रिक अधिकारियों द्वारा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

● रेपो रेट के बढ़ने से सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे।



11. हाल ही में नए चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Ans - अनिल चौहान


● जनरल अनिल चौहान ने देश के नए चीफ आफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभाल लिया। जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली था। 

● जनरल चौहान तीनों सेनाओं से संबंधित मामलों में रक्षा मंत्री के मुख्य सलाहकार भी होंगे। उनके पास सैन्य मामलों के विभाग की जिम्मेदारी भी होगी और वे इसके सचिव होंगे।

● वे देश के ऐसे पहले सेवानिवृत्त थ्री स्टार लेफ्टिनेंट जनरल हैं, जिनको फौरस्टार जनरल के रूप में फिर से सेना में नियुक्ति दी गई है।


12. अप्रैल-अगस्त में केंद्र का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक कितने प्रतिशत पर पहुंच गया है?

Ans - 32.6 प्रतिशत (5.41 लाख करोड़)


● केंद्र का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक 32.6 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

● एक साल पहले इसी अवधि में यह 31.1 प्रतिशत था।

● सरकार के कुल आय और खर्च के बीच अंतर को बताने वाला राजकोषीय घाटा अप्रैल-अगस्त के दौरान वास्तविक रूप से 5, 41,601 करोड़ रहा। 

● कैग के आंकड़ों के मुताबिक टैक्स समेत सरकार की कुल प्राप्तियां 8.48 लाख करोड़ रहीं।


13. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आइओसी) के वर्तमान अध्यक्ष कोन हैं?

Ans - थॉमस बाक (Thomas Bach)


14. ड्रग्स तस्करों के खिलाफ सीबीआइ के नेतृत्व में इंटरपोल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से आठ राज्यों के सहयोग से चलाए गए अभियान को क्या नाम दिया गया है?

Ans - 'आपरेशन गरुड़'


● ड्रग्स तस्करों के खिलाफ सीबीआइ के नेतृत्व में इंटरपोल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से आठ राज्यों में चलाए गए इस अभियान को 'आपरेशन गरुड़' नाम दिया गया है।

● आपरेशन गरुड़ ड्रग्स तस्करों के खिलाफ शुरू किया गया अंतरराष्ट्रीय अभियान है, जिसका नेतृत्व भारत कर रहा है। 

● जिन आठ राज्यों में छापे मारे गए हैं, उनमें पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं।


15. रिजर्व बैंक ने पेमेंट गेटवे और एप्स के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है जो 1 अक्टूबर से प्रभावी हो गई। इससे किसी पेमेंट गेटवे या एप के रास्ते क्रेडिट या डेबिट कार्ड के डाटा में सेंध लगना असंभव होगा।

इस नई व्यवस्था का क्या नाम है?

Ans - टोकनाइजेशन


टोकनाइजेशन 

● इसमें सभी पेमेंट गेटवे पर आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डाटा स्टोर नहीं होगा। इसमें आपको एक बार अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड जानकारी देनी होगी उसके बाद आपको टोकन नम्बर मिलेगा। फिर इस टोकन से ही पेमेंट हो पाएगा। 

DOWNLOAD PDF

Comments

Popular posts from this blog

rajasthan map

  rajasthan map rajasthan map : blank rajasthan map rajasthan map pdf : rajasthan map image rajasthan map hindi : district rajasthan map rajasthan map with districts : rajasthan map hd rajasthan map political : rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में : rajasthan map इन हिंदी rajasthan map blank rajasthan map rajasthan map image   rajasthan map hindi district rajasthan map rajasthan map with districts rajasthan map hd   rajasthan map political rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में rajasthan map इन हिंदी

राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति

  ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों से देश विदेश में राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न पुरस्कार - 2022 से नवाजा है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति :- न्याय के क्षेत्र से :- न्यायधीश दलवीर भंडारी (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त) आरएम लोढ़ा (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)  उद्योग के क्षेत्र से :- अनिल अग्रवाल (वेदान्ता ग्रुप के चेयरमेन) एलएन मित्तल (आर्सेनल मित्तल के चेयरमेन) कला के क्षेत्र से :- केसी मालू (प्रसिद्ध निर्माता)  शीन काफ निजाम (प्रसिद्ध उर्दू शायर)  Note :- राजधानी जयपुर में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में इन सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेन्टो व एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार ● जिस प्रकार भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न पुरस्कार’ है। उसी प्रकार राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’ है। ● ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्