Skip to main content

पुरस्कार एवं सम्मान अक्टूबर -2022।। Puraskar avm Samman - 2022 hindi PDF

 

पुरस्कार एवं सम्मान अक्टूबर -2022 ।। Puraskar avm Samman - 2022 hindi PDF


पुरस्कार एवं सम्मान - 2022, अक्टूबर ।। Puraskar aur Samman - 2022 hindi PDF

नोबेल पुरस्कार - 2022


नोबेल पुरस्कार 2022

क्र. सं.

पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्त कर्ता

1

चिकित्सा का नोबेल

स्वांते पाबो

2

भौतिकी का नोबेल

एलेन आस्पेक्ट (फ्रांस),जान एफ क्लोजर (अमेरिका),एंटन जीलिंगर (आस्ट्रिय)

3

रसायन का नोबेल

कैरोलिन बर्टोजी (अमेरिका), मोर्टन मेल्डाल (डेनमार्क), के बैरी शार्पलेस (अमेरिका)

4

साहित्य का नोबेल

एनी अर्नॉक्स

5

शांति का नोबेल

एलेस बियालियात्स्की, मेमोरियल, सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज

6

अर्थशास्त्र का नोबेल

बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो



नोबेल पुरस्कार की विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़े : -

नोबेल पुरस्कार - 2020

नोबेल पुरस्कार - 2021

नोबेल पुरस्कार - 2022

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार - 2022

● वर्ष 2022 का (23वाँ) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रख्यात शिक्षाविद् व अर्थशास्त्री एवं आईआईएम, 'अहमदाबाद के पूर्व निदेशक डॉ. बकुल ढोलकिया को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में 8 अक्टूबर, 2022 को प्रदान किया । 

● लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के इस पुरस्कार के तहत् ₹5 लाख की राशि, प्रशस्ति पत्र के साथ प्रदान की जाती है। 

● कोविड- 19 महामारी के बारे में जागरूकता पैदा करने में डॉ. रणदीप गुलेरिया की उत्कृष्ट भूमिका के लिए उन्हें वर्ष 2021 का पुरस्कार उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 11 अक्टूबर, 2021 को प्रदान किया था।


बुकर पुरस्कार - 2022


● बुकर पुरस्कार - 2022 श्रीलंका के उपन्यासकार शेहान करुणातिलका दिया गया। 

● इस पुरस्कार में 60 हजार पाउण्ड की राशी मिलती है। 

यह पुरस्कार उन्हें अगस्त 2022 में प्रकाशित उनके उपन्यास 'द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा' (The Seven Moons of Maali Almeida) के लिए दिया गया।

● यह उपन्यास गृहयुद्ध से घिरे श्रीलंका की जानलेवा तबाही के बीच एक कर्कश, मामिक रूप से मजेदार व्यंग्य है।

● शेहान करुणातिलका बुकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले दूसरे श्रीलंकाई लेखक हैं, इनसे पहले माइकल ओंडात्जे (Michael Ondaatje) ने वर्ष 1992 में 'द इंग्लिश पेशेंट' (The English Patient) के लिए बुकर प्राइज जीता था।


नानसेन शरणार्थी पुरस्कार - 2022


● जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को, वर्ष 2022 के लिए UNHCR 'नानसेन शरणार्थी पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने की घोषणा 4 अक्टूबर, 2022 को की है।


● उन्हें 10 अक्टूबर, 2022 को जिनेवा में आयोजित एक समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

● UNHCR नानसेन शरणार्थी पुरस्कार फ़िडजोफ़ नानसेन की स्मृति में वर्ष 1954 से प्रतिवर्ष दिया जाता है।

● वर्ष 2021 के विजेता - Jeel Albena Association for Humanitarian Development


सस्त्र रामानुजन पुरस्कार-2022


● वर्ष 2022 का सस्त्र रामानुजन पुरस्कार कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर यूंकिंग तांग (Yunqing Tang) को दिया गया।


 'बेलोन डी'ओर  पुरस्कार - 2022


● फ्रांस के स्टार फुटबॉलर करीम बेंजेमा (Karim Benzema) को वर्ष 2022 का 'बेलोन डी'ओर' पुरस्कार मिला।

●  'बेलोन डी'ओर' - 2021 का पुरस्कार अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने जीता था।


बिहारी पुरस्कार - 2022 (32वाँ)


● के. के. बिड़ला फाउंडेशन ने समालोचक और अकादमिक डॉ. माधव हाड़ा को 32वें बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

● उन्हें यह पुरस्कार हिन्दी में प्रकाशित उनकी आलोचना कृति 'पचरंग चोला पहर सखी री' के लिए प्रदान किया जाएगा। यह पुस्तक वर्ष 2015 में प्रकाशित हुई थी।

● प्रसिद्ध कवि बिहारी के नाम स्थापित इस पुरस्कार के तहत् ₹2.5 लाख की राशि प्रदान की जाती है।

पहला बिहारी पुरस्कार वर्ष 1991 में डॉ. जयसिंह नीरज को उनकी कविता 'धनी का आदमी के लिए दिया गया था।

31वाँ बिहारी पुरस्कार मधु कांकरिया को उनके उपन्यास 'हम यहाँ थे' के लिए प्रदान किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

rajasthan map

  rajasthan map rajasthan map : blank rajasthan map rajasthan map pdf : rajasthan map image rajasthan map hindi : district rajasthan map rajasthan map with districts : rajasthan map hd rajasthan map political : rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में : rajasthan map इन हिंदी rajasthan map blank rajasthan map rajasthan map image   rajasthan map hindi district rajasthan map rajasthan map with districts rajasthan map hd   rajasthan map political rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में rajasthan map इन हिंदी

current gk 2022 hindi PDF ।। daily current affairs 2022 hindi PDF

  current affairs 2022 in hindi PDF daily current affairs 2022 in hindi PDF

राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति

  ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों से देश विदेश में राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न पुरस्कार - 2022 से नवाजा है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति :- न्याय के क्षेत्र से :- न्यायधीश दलवीर भंडारी (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त) आरएम लोढ़ा (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)  उद्योग के क्षेत्र से :- अनिल अग्रवाल (वेदान्ता ग्रुप के चेयरमेन) एलएन मित्तल (आर्सेनल मित्तल के चेयरमेन) कला के क्षेत्र से :- केसी मालू (प्रसिद्ध निर्माता)  शीन काफ निजाम (प्रसिद्ध उर्दू शायर)  Note :- राजधानी जयपुर में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में इन सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेन्टो व एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार ● जिस प्रकार भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न पुरस्कार’ है। उसी प्रकार राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’ है। ● ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्