Skip to main content

जानिए क्या था विवाद, जब सरोज खान ने सलमान को कहा था रोटी अल्लाह देता है..तुम नहीं

 जानिए क्या था विवाद, जब सरोज खान ने सलमान को कहा था रोटी अल्लाह देता है..तुम नहीं





मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान जिनके इशारों पर बॉलीवुड सितारे ने नाचना सिखा. जहाँ ये सितारे सरोज खान से डांस सीखकर कामयाब हुए तो वहीं इन लोगों को डांस के स्टेप्स बताकर सरोज खान मशहूर कोरियोग्राफर बनी. सरोज खान ने अपने 40 साल के के करियर में 2 हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए लेकिन इस डांस की वजह से एक बार सरोज खान और सलमान खान के बीच विवाद हो गया है और ये विवाद इतना बढ़ गया कि सलमान खान ने सरोज को धमकी भी दी और उनके साथ काम न करने की कसम खाई.


इस फिल्म एक दौरान शुरू हुआ था विवाद 


सलमान खान और सरोज खान के बीच ये विवाद फिल्म अंदाज अपना-अपना एक दौरान हुआ. जहाँ इस फिल्म में सलमान और आमिर खान साथ में काम कर रहे थे तो वहीं सरोज खान इस फिल्म की कोरियोग्राफर थीं. 

इस फिल्म के एक गाने में सरोज खान ने आमिर को ज्यादा डांस स्टेप दिए जबकि सलमान को सिर्फ एक स्टेप दिया और इस वजह से सलमान खान सरोज खान से नाराज हो गए और इस दौरान उन्हें धमकी दे दी जिसका खुलासा खुद सरोज ने एक इंटरव्यू में किया.


सरोज खान ने किया विवाद का खुलासा 


एक इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया कि आमिर और सलमान की फिल्म  अंदाज अपना-अपना फिल्म बन रही है और इस फिल्म के एक गाने को वो कोरियोग्राफ कर रही थी. वहीँ इस दौरान सलमान खान उनसे इस बात पर नाराज हो गये कि वो उन्होने आमिर को ज्यादा स्टेप सिखाये और मुझे सिर्फ एक स्टेप्स करने को दिया. वहीँ सरोज ने भी बताया कि सलमान इतने ज्यादे नाराज हो गए थे कि उन्होंने कह दिया कि जिस दिन वे बड़े स्टार बन जाएंगे, उस दिन के बाद कभी मेरे साथ काम नहीं करेंगे.


वहीँ इस सरोज ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को जवाब देते हुए कहाः कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने जैसा मुझसे कहा, मैंने वही किया. मैंने जो भी कहा, अगर उससे किसी को बुरा लगा हो तो सॉरी भी बोलती हूं, लेकिन अगर तुम मेरे साथ काम नहीं करोगे, तो क्या होगा. रोटी अल्लाह देता है..तुम नहीं.


सलमान खान ने ही दिया सरोज खान को काम 


सलमान सरोज खान के इस जवाब से काफी नाराज हुए और कई सालों तक उन्होंने सरोज खान के साथ काम नहीं किया लेकिन जब सरोज खान आर्थिक संकटों से जूझ रही थी तब सलमान खान ही उनकी मदद के लिए आगे आये. मार्च 2019 में खबरें थी कि इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने की वजह से उन्हें क्लासिकल डांस सिखाकर अपना गुजारा करना पड़ रहा है. इसके बाद सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए थे और सलमान ने दबंग 3 में साई मांजरेकर की ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सरोज खान को दी थी जिसके बाद in दोनों के बीच का विवाद खत्म हो गया.


साल 2020 में हुआ सरोज खान का निधन 


आपको बता दें, सरोज खान ने साधना, वैजयंतीमाला, कुमकुम, हेलन, शर्मिला टैगोर, माला सिन्हा, वहीदा रहमान, जीनत अमान, रेखा साथ ही श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को भी डांस सिखाया. वहीँ साउथ की कई एक्ट्रेस है जो सरोज खान से डांस सीख चुकी है. वहीं सरोज खान का आखिरी कोरियोग्राफ किया हुआ गाना 2019 की फिल्म कलंक का था. इस गाने में भी माधुरी दीक्षित नजर आई थीं और 3 जुलाई 2020 को 71 साल की उम्र में सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

Comments

Popular posts from this blog

rajasthan map

  rajasthan map rajasthan map : blank rajasthan map rajasthan map pdf : rajasthan map image rajasthan map hindi : district rajasthan map rajasthan map with districts : rajasthan map hd rajasthan map political : rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में : rajasthan map इन हिंदी rajasthan map blank rajasthan map rajasthan map image   rajasthan map hindi district rajasthan map rajasthan map with districts rajasthan map hd   rajasthan map political rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में rajasthan map इन हिंदी

current gk 2022 hindi PDF ।। daily current affairs 2022 hindi PDF

  current affairs 2022 in hindi PDF daily current affairs 2022 in hindi PDF

राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति

  ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों से देश विदेश में राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न पुरस्कार - 2022 से नवाजा है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति :- न्याय के क्षेत्र से :- न्यायधीश दलवीर भंडारी (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त) आरएम लोढ़ा (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)  उद्योग के क्षेत्र से :- अनिल अग्रवाल (वेदान्ता ग्रुप के चेयरमेन) एलएन मित्तल (आर्सेनल मित्तल के चेयरमेन) कला के क्षेत्र से :- केसी मालू (प्रसिद्ध निर्माता)  शीन काफ निजाम (प्रसिद्ध उर्दू शायर)  Note :- राजधानी जयपुर में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में इन सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेन्टो व एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार ● जिस प्रकार भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न पुरस्कार’ है। उसी प्रकार राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’ है। ● ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्