Skip to main content

Animal Quick Movie Review: फुल एक्शन मोड में रणबीर कपूर, रोंगटे खड़े कर देगा फाइट सीन

Animal Quick Movie Review: फुल एक्शन मोड में रणबीर कपूर, रोंगटे खड़े कर देगा फाइट सीन



Animal Half Movie Review: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर मच-अवटेड फिल्म 'एनिमल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आज रिलीज हुई इस फिल्म का पहला पार्ट कैसा है? 


Ranbir Kapoor's Animal  Movie Review: 


साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन रहा है। इस साल कई ऐसी फिल्में बनीं, जिन्होंने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े बल्कि एक तरह से बॉलीवुड इंडस्ट्री को फिर से पटरी पर भी लाने का काम किया है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ रहा है 'एनिमल'। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की इस फिल्म को सही मायने में मास मूवी कह सकते हैं। इंटरवल तक इस फिल्म को देखने के बाद कहा जा सकता है कि संदीप ने सिनेप्रेमियों को 'कबीर सिंह' के बाद 'एनिमल' के रूप में फुल पैसा वसूल फिल्म दी है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल आज 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो गई है। फिल्म का पहला पार्ट खत्म हो चुका है और इस फिल्म का इंतजार कर रहे सभी लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि फिल्म में क्या कुछ मसाला मिलने वाला है। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में जानिए इंटरवल तक यह फिल्म कैसी है?


ऐसे शुरू होती है एनिमल की कहानी


रणविजय (रणबीर कपूर) अपने पापा बलवीर सिंह (अनिल कपूर) के प्यार के लिए बचपन से तरसा है। बचपन से ही उसे ऐसा माहौल मिला है कि वह सही और गलत के बीच का फर्क भी नहीं कर पाता। उसे जो चाहिए वो उसे हर हाल में चाहिए। पापा के लिए वो इतना पजेसिव है कि उनके लिए वो दुनिया में किसी से भी लड़ सकता है। इस बीच उसकी दुनिया में गीतांजलि (रश्मिका) की एंट्री होती है, जो उसके दोस्त की बहन है। गीतांजलि को पाने के लिए वो उसकी सगाई तक तुड़वा देता है। हालांकि पापा के सामने गीतांजलि भी कुछ नहीं है।


एक्शन सीन्स देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े


'एनिमल' की कहानी तब मोड़ लेती है जब बलबीर सिंह को गोली लग जाती है। रणविजय कसम खाता है कि पापा पर गोली चलाने वाले को वो कही से भी ढूंढकर निकालकर मारेगा। रणविजय अपने पापा के प्रोटेक्शन के लिए घर की सिक्योरिटी बढ़ा देता है। इस बीच वो कुछ ऐसा करता है कि जिसके बारे में खुद बलबीर सिंह ने भी नहीं सोचा था। इंटरवल तक फिल्म फुल रिवेंज मोड पर आ चुकी है। इंटरवल से पहले का जबरजस्त फाइट सीन देख आपके रोंगटे खड़े होना तय है।


रणबीर के पिता के रोल में छाए अनिल कपूर


इंटरवल होने के बाद आपको सिर्फ रणबीर कपूर का ही चेहरा याद होगा, जो कि फुल रिवेंज मोड में आ चुके हैं। रणविजय के किरदार में रणबीर खूब जमे हैं। रश्मिका मंदाना की एक्टिंग उनके डायलॉग्स की तरह ही काफी कन्फ्यूज लगी। रणबीर के पिता के रोल में अनिल कपूर ने न्याय किया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर तगड़ा है। वहीं कुछ ऐसे डायलॉग्स भी हैं जिन्हें सुनकर आप ताली बजाने पर मजबूर हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

rajasthan map

  rajasthan map rajasthan map : blank rajasthan map rajasthan map pdf : rajasthan map image rajasthan map hindi : district rajasthan map rajasthan map with districts : rajasthan map hd rajasthan map political : rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में : rajasthan map इन हिंदी rajasthan map blank rajasthan map rajasthan map image   rajasthan map hindi district rajasthan map rajasthan map with districts rajasthan map hd   rajasthan map political rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में rajasthan map इन हिंदी

current gk 2022 hindi PDF ।। daily current affairs 2022 hindi PDF

  current affairs 2022 in hindi PDF daily current affairs 2022 in hindi PDF

राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति

  ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों से देश विदेश में राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न पुरस्कार - 2022 से नवाजा है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति :- न्याय के क्षेत्र से :- न्यायधीश दलवीर भंडारी (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त) आरएम लोढ़ा (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)  उद्योग के क्षेत्र से :- अनिल अग्रवाल (वेदान्ता ग्रुप के चेयरमेन) एलएन मित्तल (आर्सेनल मित्तल के चेयरमेन) कला के क्षेत्र से :- केसी मालू (प्रसिद्ध निर्माता)  शीन काफ निजाम (प्रसिद्ध उर्दू शायर)  Note :- राजधानी जयपुर में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में इन सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेन्टो व एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार ● जिस प्रकार भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न पुरस्कार’ है। उसी प्रकार राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’ है। ● ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्