Skip to main content

Animal Review: रणबीर कपूर की पवरपैक्ड परफॉर्मेंस ने खड़े किए रोंगटे, खूंखार बॉबी देओल ने डराया

 Animal Review: रणबीर कपूर की पवरपैक्ड परफॉर्मेंस ने खड़े किए रोंगटे, खूंखार बॉबी देओल ने डराया




Animal Review In Hindi:डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म अपनी रिलीज के साथ जमकर गदर मचा रहा है। बता दें कि एनिमल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।



धमाकेदार एक्शन.. नेवरसीन स्टाइल में रणबीर कपूर.. खूंखार बॉबी देओल.. और रोंगटे खड़े करने वाला हर पल.. कुछ ऐसी कमाल-धमाल और दमदार है डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल (Animal)। एनिमल शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के साथ ही थिएटर्स में खूब गदर किया। दर्शक फिल्म देखने के लिए टूट पड़े हैं। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेंगी और कई रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड्स भी बनाएंगी। आपको बता दें कि एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म की लंबाई 3 घंटे 23 मिनट है। आइए जानते हैं कैसी है रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल…


क्या है Animal की कहानी


डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल की कहानी बेसिकली बाप-बेटे के रिश्तों के आसपास बुनी गई है। फिल्म में रणविजय सिंह (रणबीर कपूर) के पिता बलवीर सिंह (अनिल कपूर) जानेमाने बिजनेसमैन हैं। बलवीर अपने काम और बिजनेस में इतना ज्यादा बिजी रहते हैं कि वे बेटे को वैसा वक्त नहीं दे पाते है, जैसा एक बाप को देना चाहिए। यही बात बेटे रणविजय को सबसे ज्यादा खटकती है। कहनी में उस वक्त ट्वि्स्ट आता है जब बलवीर सिंह पर फाइरिंग की जाती है। यहीं से रणविजय की लाइफ में भी टर्न आता है और वो अपने पिता पर हमला करने वालों से बदला लेने के लिए जंग का एलान करता है। वे पिता पर हमला करने वालों का पता चलाने के लिए बलवीर सिंह का बॉडी डबल तक बनवाता है। पिता के दुश्मनों से बदला लेने के लिए वो खुद क्रिमिनल बनता है और अपनी गैंग बनाता। हालांकि, उसके रास्ते में कई मुश्किलें भी आती है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने रणबीर की पत्नी का रोल प्ले किया है। वहीं, एनिमल का सबसे सरप्राइज एलिमेंट बॉबी देओल है। संदीप वांगा रेड्डी ने फिल्म का जो क्लाइमैक्स क्रिएट किया है, वैसा सिर्फ वो ही सोच सकते हैं और कर सकते हैं। क्लाइमैक्स भयानक तरीके से सस्पेंस से भरा है, जिसे जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी। वहीं, फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड साउंड और एक्शन सीक्वेंस कमाल के हैं।


कैसा है एनिमल का डायरेक्शन


अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने एक बार फिर कमाल किया है। वे जिस तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, एनिमल में वो सब देखने को मिल रहा है। फिल्म में शुरू से आखिर तक मार-काट, खौफनाक सीन्स और हाई लेवल का वायलेंस देखने को मिल रहा है। संदीप ने कमाल का डायरेक्शन किया है। उन्होंने कहानी के हिसाब से हर सीन को बहुत ही शानदार तरीके से बुना है। उन्होंने फिल्म की कहानी जरिए देखने वालों को पूरी तरह बांधकर रखा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म देखने वालों को उन्होंने पलक तक छपकाने का मौका नहीं दिया। इंटरवल से पहले उन्होंने जो सीक्वेंस दिखाए हैं उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।


कैसी है एनिमल के स्टारकास्ट की एक्टिंग


एनिमल में रणबीर कपूर अपने करियर के सबसे बेहतरीन और शानदार रोल में नजर आए। इस फिल्म में उनका नेवरसीन लुक और अवतार देखने को मिला। फिल्म में रणबीर स्टूडेंट, पिता, बेटा और क्रिमिनल के रोल में दिखे और हर किरदार में उन्होंने जान फूंक दी। एनिमल रणबीर की ऐसी पहली फिल्म है, जिसमें वह हद से ज्यादा वायलेंट नजर आए। कुछ सीन्स तो ऐसे है कि जिसे देखकर कोई भी डर जाए। वहीं, बॉबी देओल ने छोटे से रोल में अपना सबकुछ झोंककर रख दिया। स्क्रीन पर आते ही बॉबी ने जबरदस्त माहौल बनाया। बॉबी के किरदार को देखने के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें और स्क्रीन स्पेस मिलना चाहिए था। अनिल कपूर हमेशा की तरह बेहतरीन रहे हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना ने रणबीर की पत्नी का रोल ठीक-ठाक प्ले किया।


Comments

Popular posts from this blog

rajasthan map

  rajasthan map rajasthan map : blank rajasthan map rajasthan map pdf : rajasthan map image rajasthan map hindi : district rajasthan map rajasthan map with districts : rajasthan map hd rajasthan map political : rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में : rajasthan map इन हिंदी rajasthan map blank rajasthan map rajasthan map image   rajasthan map hindi district rajasthan map rajasthan map with districts rajasthan map hd   rajasthan map political rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में rajasthan map इन हिंदी

current gk 2022 hindi PDF ।। daily current affairs 2022 hindi PDF

  current affairs 2022 in hindi PDF daily current affairs 2022 in hindi PDF

राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति

  ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों से देश विदेश में राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न पुरस्कार - 2022 से नवाजा है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति :- न्याय के क्षेत्र से :- न्यायधीश दलवीर भंडारी (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त) आरएम लोढ़ा (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)  उद्योग के क्षेत्र से :- अनिल अग्रवाल (वेदान्ता ग्रुप के चेयरमेन) एलएन मित्तल (आर्सेनल मित्तल के चेयरमेन) कला के क्षेत्र से :- केसी मालू (प्रसिद्ध निर्माता)  शीन काफ निजाम (प्रसिद्ध उर्दू शायर)  Note :- राजधानी जयपुर में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में इन सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेन्टो व एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार ● जिस प्रकार भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न पुरस्कार’ है। उसी प्रकार राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’ है। ● ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्