Skip to main content

Gadar 2, Pathaan और KGF 2 का रिकार्ड Animal ने तोड़ा

 Gadar 2, Pathaan और KGF 2 का रिकार्ड   Animal ने तोड़ा



रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जमकर तहलका मचा रही है. अब इस मूवी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.


 Film: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर दिन इसकी कमाई में इजाफा हो रहा है. देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. अब रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है.



300 करोड़ रुपये के करीब पहुंची फिल्म 


रणबीर कपूर की 'एनिमल' के हिंदी वर्जन ने पिछले 5 दिनों में 250.66 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, साउथ भाषाओं में अभी तक टोटल कमाई 33.39 करोड़ रुपये हुई है. इस तरह भारत में 'एनिमल' का कलेक्शन 284.08 करोड़ रुपये हो गया है. अगले एक-दो दिन में मूवी 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.



'एनिमल' ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड 


इसके अलावा सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली 'एनिमल' दूसरी फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' है. रणबीर कपूर की फिल्म ने 'पठान', 'गदर 2', 'केजीएफ 2' (हिंदी), 'बाहुबली' 2 (हिंदी), 'दंगल', 'संजू', 'टाइगर जिंदा है' जैसी मूवीज़ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 


250 करोड़ कमाने वाली फिल्में 


1. जवान- 4 दिन

2. एनिमल- 5 दिन

3. पठान- 5 दिन 

4. गदर 2- 6 दिन 

5. केजीएफ 2- 7 दिन

6. बाहुबली 2- 8 दिन

7. दंगल- 10 दिन

8. संजू- 10 दिन

9. टाइगर जिंदा है- 10 दिन


ऑडियंस को पसंद आया रणबीर कपूर का एक्शन अवतार


बताते चलें कि फिल्म 'एनिमल' (Animal) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक्शन अवतार देखकर ऑडियंस के होश उड़ गए हैं. इसमें रश्मिना मंदाना, अनिल कपूर और शक्ति कपूर जैसे सितारों ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है. 'एनिमल' में बॉबी देओल (Bobby Deo) की खलनायकी की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि उन्हें बहुत कम स्पेस मिला है. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. इससे पहले वह शाहिद कपूर को लेकर 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट मूवी बना चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

rajasthan map

  rajasthan map rajasthan map : blank rajasthan map rajasthan map pdf : rajasthan map image rajasthan map hindi : district rajasthan map rajasthan map with districts : rajasthan map hd rajasthan map political : rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में : rajasthan map इन हिंदी rajasthan map blank rajasthan map rajasthan map image   rajasthan map hindi district rajasthan map rajasthan map with districts rajasthan map hd   rajasthan map political rajasthan map blank rajasthan map अंग्रेजी में rajasthan map इन हिंदी

current gk 2022 hindi PDF ।। daily current affairs 2022 hindi PDF

  current affairs 2022 in hindi PDF daily current affairs 2022 in hindi PDF

राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति

  ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार - 2022 से सम्मानित व्यक्ति  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों से देश विदेश में राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न पुरस्कार - 2022 से नवाजा है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति :- न्याय के क्षेत्र से :- न्यायधीश दलवीर भंडारी (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त) आरएम लोढ़ा (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)  उद्योग के क्षेत्र से :- अनिल अग्रवाल (वेदान्ता ग्रुप के चेयरमेन) एलएन मित्तल (आर्सेनल मित्तल के चेयरमेन) कला के क्षेत्र से :- केसी मालू (प्रसिद्ध निर्माता)  शीन काफ निजाम (प्रसिद्ध उर्दू शायर)  Note :- राजधानी जयपुर में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में इन सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेन्टो व एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार ● जिस प्रकार भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न पुरस्कार’ है। उसी प्रकार राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’ है। ● ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्